PM Vishwakarma Yojana 2026 : कारीगरों को लोन व टूलकिट

97

भारत में आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं जो अपना सदियों से चला रहा काम करते हैं यानी कि पारंपरिक काम करते हैं जैसे लोहार दरजी कुमार मोची स्किल होते हुए भी पैसे और एडवांस टेक्निक  के कारण आगे नहीं बढ़ पाए इसी समस्या को सरकार ने काफी करीब से देखा और शुरुआत की PM Vishwakarma Yojana 2026 की इस योजना का मकसद ऐसे पारंपरिक कार्यक्रम और मजदूरों को पहचानना ट्रेनिंग देना है अगर आप भी ऐसा कोई काम करते हैं और आपके पास पैसे की कमी है तो आप पीएम विश्वकर्म योजना वाले हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पड़े क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी हिंदी में उपलब्ध कराएंगे।


1️⃣ PM Vishwakarma Yojana क्या है?

PM Vishwakarma Yojana यह केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत सदियों से चले आ रहा काम को और अच्छे एडवांस लेवल पर करवाना है क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अपने परंपरागत काम को करते हैं  लेकिन पैसे की कमी और तकनीक की कमी के कारण वह अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पाए गवर्नमेंट ने इस योजना में इस पर विशेष ध्यान दिया है इसमें आपको फ्री में स्किल ट्रेनिंग देखने के लिए मिलती है काम करने के लिए एडवांस टूल मिलते हैं कम ब्याज पर लोन भी दिया जाता है डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी दी जाती है।

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को:

  • मुफ्त स्किल ट्रेनिंग
  • काम के लिए आधुनिक टूल्स
  • कम ब्याज पर लोन
  • डिजिटल भुगतान की सुविधा

दी जाती है, ताकि उनका काम बढ़े और आमदनी में सुधार हो।

👉 स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाएं यहां देखें:
🔗 https://purape.in/startup-rojgar-yojana/


2️⃣ PM Vishwakarma Yojana के मुख्य लाभ

पीएम विश्वकर्म योजना के लाभ की बात करें तो इस योजना का फायदा सीधा उन लोगों को मिलता है जो अपने हाथों के हुनर से काम करते हैं योजना का प्रमुख लाभ सबसे पहले देखने के लिए मिलता है इसमें फ्री की ट्रेनिंग यानी कि सरकार की तरफ से एक सर्टिफिकेट दिया जाता है काम के लिए 15000 तक का टूल दिया जाता है पहले चरण में आपको एक लाख तक का लोन दिया जाता है दूसरे कर में दो लाख तक का लोन जिसमे  काफी कम ब्याज होता हैं मार्केटिंग में आपको काफी ज्यादा मदद मिलती है।

🔧 योजना के प्रमुख लाभ:

  • फ्री स्किल ट्रेनिंग (सरकारी प्रमाण पत्र के साथ)
  • काम के लिए ₹15,000 तक का टूलकिट
  • ₹1 लाख तक का लोन पहले चरण में
  • दूसरे चरण में ₹2 लाख तक का लोन
  • लोन पर बहुत कम ब्याज
  • डिजिटल ट्रांजेक्शन और मार्केटिंग में मदद

इससे कारीगर अपना छोटा काम बढ़ाकर एक मजबूत व्यवसाय बना सकते हैं।

👉 नए बिजनेस आइडिया भी यहां पढ़ें:
🔗 https://purape.in/new-business-ideas-in-hindi-2025/


3️⃣ पात्रता और जरूरी डाक्यूमेंट

PM Vishwakarma Yojana इस योजना में भाग लेने के लिए आपके पास कुछ एलिजिबिलिटी का होना जरूरी है इसके साथ आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट का होना भी जरूरी है अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आप इस योजना में एलिजिबल माने जाएंगे अगर आप कोई ऐसा काम कर रहे हैं जो आपका पारिवारिक काम है यानी कि आपका पूर्वज भी वही काम करते हैं तब भी आपको एलिजिबल माना जाएगा आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए आप स्वयं का काम करते हो पहले से किसी बड़े सरकारी लोन का लाभ न दिया हो।

✔️ पात्रता (Eligibility):

  • आवेदक भारत का नागरिक हो
  • पारंपरिक कारीगर या श्रमिक हो
  • उम्र आमतौर पर 18 वर्ष से अधिक
  • स्वयं का काम करता हो (Self-Employed)
  • पहले से किसी बड़े सरकारी लोन का लाभ न लिया हो

📄 जरूरी दस्तावेज:

इस योजना में भाग लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए सबसे पहले डॉक्यूमेंट आधार कार्ड है इसके बाद निवास प्रमाण पत्र बैंक खाता मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

👉 बैंक और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी यहां देखें:
🔗 https://purape.in/pradhan-mantri-jan-dhan-yojana/


4️⃣ PM Vishwakarma Yojana में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में अप्लाई प्रक्रिया को काफी ज्यादा आसान रखा गया है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों छेत्रो को लोग आसानी से अप्लाई कर सके आप इसमें ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर और आप ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं ऑफलाइन आप सीएससी सेंटर पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

🖥️ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक या संबंधित पोर्टल पर जाएं
  2. PM Vishwakarma Yojana का आवेदन फॉर्म खोलें
  3. अपनी व्यक्तिगत और काम से जुड़ी जानकारी भरें
  4. जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें
  5. फॉर्म सबमिट करें

🏢 ऑफलाइन आवेदन:

  • नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाकर
  • आवेदन कराया जा सकता है

आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच होती है और फिर लाभ दिया जाता है।

👉 रोजगार से जुड़ी दूसरी योजनाएं भी देखें:
🔗 https://purape.in/rojgar-guide-yojana/


5️⃣ निष्कर्ष: कारीगरों के लिए क्यों जरूरी है यह योजना?

PM Vishwakarma Yojana 2026 यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि उन लोगों के लिए सम्मान और सुरक्षा है जो अपने हुनर से देश को काफी आगे बढ़ना चाहते हैं इस योजना से कारीगरों को पहली बार सरकार की तरफ से सीधी पहचान और काफी ज्यादा सपोर्ट मिला है इस योजना से कारीगरों के जीवन में काफी सारे बदलाव आए हैं रोजगार के नए अफसर मिले हैं आत्मनिर्भर बनने में मजबूत कदम गवर्नमेंट का माना जा रहा है स्किल कार्यक्रम की इनकम में बढ़ोतरी हुई है अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल PM Vishwakarma Yojana 2026 अच्छा लगता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद

Previous articleFree Silai Machine Yojana 2026: महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन
Next articleFree Laptop Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, अप्लाई प्रोसेस
manoj meena
हेलो दोस्तों मेरा नाम मनोज मीना है मैं बीए फाइनल ईयर का छात्र हूं मुझे बायोग्राफी लिखना काफी पसंद है क्योंकि हिंदी में ज्यादातर जानकारी किसी के बारे में भी उपलब्ध नहीं होती इसीलिए मैं ज्यादातर जानकारी इकट्ठी कर कर पॉपुलर पर्सन के बारे में बायोग्राफी लिखता हूं आप मुझे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलो भी कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here